जिंदगी का लॉकडाउन... हर 10 भारतीयों में से 9 व्यक्तियों को आर्थिक तंगी, औसतन 23 फीसदी को खर्च चलाने के लिए लेना पड़ा कर्ज : सर्वे

0

 

जिंदगी का लॉकडाउन...


                                              गूगल से ली गई छायाचित्र

हर 10 भारतीयों में से 9 व्यक्तियों को आर्थिक तंगी, औसतन 23 फीसदी को खर्च चलाने के लिए लेना पड़ा कर्ज : सर्वे

                                      गूगल से ली गई छायाचित्र
कोरोना की आड़ में केन्द्र की मोदी सरकार ने अचानक लंबे समय तक लॉकडाउन लगाकर देश की जनता की जिंदगी का लॉकडाउान कर दिया है. इस अचानक लॉकडाउन से जहां देश की करोड़ों गरीब एवं मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया तो वहीं सरकार और आरएसएस के लोग लॉकडाउन में राम मंदिर सहित अन्य काम करते रहे.


कोरोना से जूझते देश में लॉकडाउन की वजह से करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए, आर्थिक गतिविधियां ठप हो गईं, जिसका सीधा असर लोगों की जेब और बैंक बैलेंस पर पड़ा, हजारों लोगों को अपने घर की दाल-रोटी चलाने के लिए कर्ज़ लेना पड़ा. गाँव कनेक्शन के सर्वे में सामने आया कि लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण भारत में लोगों को कहीं ज्यादा आर्थिक समस्याएं हुईं हैं. सर्वे के मुताबिक हर 10 में से 9 व्यक्तियों (89 फीसदी) ने कहा कि उन्हें लॉकडाउन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. सर्वे में शामिल गरीब वर्ग के 77 फीसदी, निम्न वर्ग के 69 फीसदी, मध्य वर्ग के 56 फीसदी तो उच्च वर्ग के 49 फीसदी लोगों ने भी कहा उन्हें लॉकडाउन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही लॉकडाउन में कुल 78 फीसदी कामकाज लगभग बंद रहा. यानी 93 फीसदी लोगों के काम पर लॉकडाउन का असर पड़ा.

मालूम हो कि लॉकडाउन के चलते 60 फीसदी प्रशिक्षित और 64 फीसदी अप्रशिक्षित लोगों का काम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. इसके साथ ही 38 फीसदी किसान और 48 फीसदी खेतिहर मजदूरों, पॉल्ट्री और डेयरी से जुड़े 30 फीसदी, 40 फीसदी दुकानदारों और 55 फीसदी कर्मचारी ने कहा उनके काम पर असर पड़ा. जिन लोगों का सर्वे किया गया उनमें 26 फीसदी किसान, 20 फीसदी खेतिहर मजदूर, 10 फीसदी दुकानदार और 25 फीसदी लोगों में डॉक्टर, शिक्षक समेत दूसरे नौकरी पेशा लोग शामिल थे. यही नहीं लॉकडाउन के दौरान न सिर्फ लोगों के काम बंद हुए, बल्कि उनकी परिवार की आमदनी में भी गिरावट दर्ज की गई है. सर्वे में 71 फीसदी लोगों ने कहा लॉकडाउऩ के दौरान उनके परिवार की आमदनी कम हुई है.


                                                                            गूगल से ली गई छायाचित्र

बता दे कि इस राष्ट्रीय सर्वे को दिल्ली स्थित शोध संस्था सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के लोकनीति कार्यक्रम के परामर्श से पूरे भारत में कराया गया. 30 मई से लेकर 16 जुलाई 2020 के बीच 25371 लोगों के बीच ये सर्वे किया गया. जिन राज्यों में सर्वे किया गया उनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणांचल प्रदेश, मनीपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, केरला, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ शामिल थे, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान एडं निकोबार द्वीप समूह में भी सर्वे किया गया.

परिवार की आमदनी में भी गिरावट
सर्वे में कहा कि लॉकडाउन शुरु होने के बाद भारत के 84 फीसदी परिवारों की आय में कमी देखी गई. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि तालेबंदी के चलते शहरों की तुलना में ग्रामीण के लोगों को अधिक संकट में देखा गया. शहरी परिवारों में 75 फीसदी में कमी आई तो ग्रामीण भारत के 88 फीसदी परिवारों की आय में गिरावट देखी गई. अब तक सर्वे में सामने आया कि गरीब और निम्न वर्ग के लोगों को पैसों की दिक्कत का ज्यादा सामना करना पड़ा. जबकि सर्वे में शामिल 75 फीसदी गरीब, 74 निम्न वर्ग ने कहा कि उनकी आमदनी कम हुई. गंभीर बात यह है कि सर्वे में जिस गरीब और निम्न वर्ग को सबसे ज्यादा प्रभावित होने की बात है, उनमें से बड़ी संख्या पहले से ही आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही थी. लॉकडाउन से पहले जहां 65 फीसदी रोजमर्रा का घर चलाने में दिक्कत होती थीं वहीं लॉकडाउन के दौरान ये आंकड़ा 81 फीसदी पर पहुंच गया, जबकि निम्न वर्ग के 57 फीसदी जिन लोगों को घर चलाने में मुश्किलें होती थीं, वहीं लॉकडाउन के बाद 73 फीसदी ने कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.


                                                                          गूगल से ली गई छायाचित्र

सबसे ज्यादा चौंकाने वाले बात तो यह है कि 23 फीसदी लोगों को कर्ज़ या उधार लेना पड़ा. 18 फीसदी ग्रामीण व्यक्तियों ने लॉकडाउन में अपने पड़ोसी से अनाज जैसे खाद्य पदार्थ लिए और 05 फीसदी को जमीन बेचनी पड़ी. जबकि 7 फीसदी को ज्वैलरी बेचनी या गिरवी रखनी पड़ी. सर्वे में 23 फीसदी लोगों ने कहा ये पैसा उन्हें घर के खर्च को चलाने के लिए लेना पड़ा. 10 फीसदी को दवाओं, अस्पताल खर्च और 8 फीसदी कृषि कार्य, जबकि 11 फीसदी में लोगों ने कर्ज़-उधारी आदि कि वजह दूसरे कार्य बताए. सर्वे के संकेत ये बताते हैं ग्रामीण अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, लोगों की घरेलू आमदनी में कटौती हुई. बड़ी आबादी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ा, जो लगातार जारी है. यहां तक की गांवों में रोजगार का सबसे बड़ा जरिया कही जाने वाली मनरेगा में भी 80 फीसदी लोगों को काम नहीं मिला.@Natak1

Lockdown of life ...

                                                                           Photograph taken from Google 

9 out of every 10 Indians are financially strapped,

On average, 23 per cent had to take loans to meet expenses: survey

                                                          Photograph taken from Google 

Under the guise of Corona, the Modi government at the center has suddenly locked the life of the people of the country by putting a long lockdown. Due to this sudden lockdown, where the crisis of starvation has arisen in front of crores of poor and laborers of the country, the people of the government and RSS continued to work in the lockdown, including the Ram temple.

The lockdown in Corona's country resulted in millions of people becoming unemployed, economic activity coming to a standstill, which had a direct impact on people's pockets and bank balance, thousands of people had to take loans to run their home. A survey of village connections revealed that people in rural India had far more economic problems during the lockdown. According to the survey, 9 out of every 10 people (89 percent) said that they had to face financial constraints in the lockdown. 77 per cent of the poor people in the survey, 69 per cent of the lower class, 56 per cent of the middle class and 49 per cent of the upper class also said that they had to face financial constraints in the lockdown. With this, a total of 78 per cent of the work in lockdown remained closed. That means the lockdown had an impact on the work of 93 percent of the people.

It is known that due to the lockdown, the work of 60 percent trained and 64 percent untrained people has been affected the most. With this, 38 percent of the farmers and 48 percent of the agricultural laborers, 30 percent of the poultry and dairy workers, 40 percent of the shopkeepers and 55 percent of the employees said that their work was affected. Among those surveyed, 26 percent were farmers, 20 percent agricultural laborers, 10 percent shopkeepers and 25 percent people including doctors, teachers and other occupations. Not only this, during the lockdown, not only the work of the people was stopped, but the income of their family has also declined. 71 percent of the people in the survey said that their family's income has decreased during the lockdown.

                                                                Photograph taken from Google 

Explain that this national survey was done in consultation with the Delhi-based research institute Center for the Study of Developing Societies (CSDS) in the Lokniti program. This survey was conducted among 25371 people between 30 May and 16 July 2020. The states surveyed include Rajasthan, Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Uttar Pradesh, Jharkhand, West Bengal, Sikkim, Assam, Arunachal Pradesh, Manipur, Tripura, Odisha, Kerala, Maharashtra, Gujarat, Madhya Pradesh and Chandigarh was included, besides Jammu and Kashmir, Ladakh, Andaman and Nicobar Islands were also surveyed.

Family income also declines

The survey said that 84 percent of India's households saw a decrease in income after the lockdown started. It was also said in the report that people of rural areas were seen in more trouble than cities due to lock-in. If there was a reduction of 75 percent in urban households, 88 percent of rural India saw a decline in income. Till now, it was revealed in the survey that poor and lower class people had to face more money problem. While 75 percent of the poor surveyed, 74 lower class said that their income was reduced. The serious thing is that a large number of the poor and low class who are most affected in the survey were already struggling with economic difficulties. Before lockdown, 65 per cent had difficulty in running an everyday home, while during lockdown this figure reached 81 per cent, while 57 per cent of the lower class people who had difficulty in running the house, 73 per cent had difficulties after lockdown. had to face.

                                                                 Photograph taken from Google 

The most shocking thing is that 23 percent people had to borrow or borrow. 18 per cent of rural people took food like food grains from their neighbors in lockdown and 05 per cent had to sell land. Whereas 7 per cent had to sell or mortgage jewelery. In the survey, 23 percent people said that they had to take this money to run household expenses. In 10 percent, medicines, hospital expenses and 8 percent agricultural work, while in 11 percent people gave other tasks due to debt-lending etc. The indications of the survey show that the rural economy has been badly affected, people's household income has been cut. The large population had to struggle for bread for two times, which continues unabated. Even in the MNREGA, which is said to be the biggest source of employment in villages, 80 percent people did not get work. @ Natak1

Thank you Google

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top