महाराणा प्रताप सम्राट अशोक के वंशज

0
मौर्यवंशी शासक महाराणा प्रताप जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि कोटि नमन|

महाराणा प्रताप सम्राट अशोक के वंशज है| उनके प्रिय घोड़े का नाम चेतक है, जो बौद्ध शब्द "चैत्यक" की याद दिलाता है| बौद्ध धर्म में सफेद रंग का बड़ा महत्व है| भविष्य का चक्रवर्ती बौद्ध सम्राट घोड़े पर बैठकर आएगा और धरती पर स्थापित अन्यायपूर्ण अधर्म खत्म कर न्यायी सम्राट अशोक का समतामूलक धम्मराज्य स्थापित करेगा, ऐसी मान्यता है| इसलिए, अनेक राजपूत शासक सफेद हाथी या सभी घोड़ा अपने प्रिय वाहन के रूप में साथ रखते थे| बौद्ध धर्मी गहड़वाल नरेश राजा जयचंद अपने पास सफेद हाथी रखते जो उनको प्रिय हाथी था| इसी तरह, महाराणा प्रताप जी अपने पास सफेद घोड़ा चेतक रखते थे जो उनका अत्यंत प्रिय घोड़ा था| 

महाराणा प्रताप जी ने मौर्य सम्राटों का स्वाभिमान बरकरार रखते हुए अंत तक आक्रमणकारी मुगलों का सामना किया| उन्होंने भिल्ल आदिवासीयों को साथ लेकर अपना स्वाभिमानी संघर्ष जारी रखा था| महाराणा प्रताप जी अगर सफल होते, तो भारत में समतामूलक धम्मराज्य स्थापित करने का उन्होंने हरसंभव प्रयास किया होता| 

बहुजनवादी महाराणा प्रताप जी केवल राजपूतों के लिए ही नहीं बल्कि सभी बहुजनों के लिए एक आदर्श शासक है| उनकी पुण्यतिथि पर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क की तरफ से उन्हें कोटि कोटि नमन|

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top